याेगी के हेलीकाप्टर लैंडिंग के लिए प्रशासन ने कटवाए दर्जनाें पेड़, सपा ने जताया विराेध

punjabkesari.in Wednesday, Jan 31, 2018 - 04:38 PM (IST)

कानपुर(अंबरीश त्रिपाठी)- विश्व पर्यावरण दिवस के माैके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने पृथ्वी को एक बेहतर ग्रह बनाने की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण काे लेकर ट्वीट किया था कि, ‘हम उन सभी लोगों और संगठनों की इच्छाशक्ति एवं प्रतिबद्धता को सलाम करते हैं, जो पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं।’ 

प्रधानमंत्री की इस अपील की धज्जियां कहीं आैर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के आवभगत के लिए उड़ रही हैं। 

दरअसल बीती 27 दिसंबर को कानपुर के एचबीटीयू में मुख्यमंत्री याेगी का एक कार्यक्रम आयाेजित किया गया था। जिसमें वह बताैर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रशासन द्वारा याेगी के हेलीकाप्टर लैंडिंग के लिए हैलीपैड की व्यवस्था की गई। जिस ग्राउंड में हेलीकाप्टर लैंड करना था वहां लगे दर्जनों हरे भरे पेड़ों को प्रशासन ने बड़ी ही निर्ममता से कटवा दिया। तस्वीर में आप खुद ही देख सकते हैं कि पेड़ाें काे किस कदर काटा गया है।

सपा ने किया विराेध प्रर्दशन
इस मामले काे लेकर समाजवादी पार्टी ने याेगी सरकार के खिलाफ विराेध प्रर्दशन किया है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कटे हुए पेड़ों को कफ़न पहनाकर सरकार विरोधी नारेबाजी की और दोषी अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सपा विधायक ने हरे पेड़ काटने का मुद्दा विधानसभा में भी उठाने की बात कही है। 

उठ रहे सवाल 
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी लाेगाें से पर्यावरण बचाने की अपील कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके ही मुख्यमंत्री की आवभगत के लिए प्रशासन पेड़ाें काे काट रहा है। सवाल ये है कि अगर मुख्यमंत्री के ही कार्यक्रम में हरे भरे पेड़ाें की बलि चढ़ा दी जाएगी ताे पर्यावरण कैसे बचेगा। 

CM की चमचागीरी के लिए काटे गए दर्जनाें पेड़-अमिताभ बाजपेई 
अमिताभ बाजपेई ने कहा कि हम लाेगाें के यहां पेड़ाें काे जीवित माना गया है। आज उन लाेगाें ने बर्बरता से दर्जनाें पेड़ाें काे काट डाला सिर्फ सीएम की चमचागीरी के लिए। जाे पेड़ काटे गए हैं वाे सालाें से लाेगाें काे छाया दे रहे थे। एेसे पेड़ाें काे काटना अपराधिक कृत्य है। इसलिए हम लाेग सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन लाेगाें काे उन पेड़ाें काे कफन आैर माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी है। बदले में नए पेड़ लगाने का संदेश दिया है। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक दिन में 5 कराेड़ पेड़ लगाकर विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया था। ये (याेगी) एक एेसे मुख्यमंत्री हैं जिनके एक दिन के आगमन पर दर्जनाें पेड़ाें काे काट दिया गया। ये साेच साेच का अंतर है। हम इसपर ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।