#Metoo: साैतेले पिता की छेड़छाड़ का शिकार हुई आफरीन ने कुछ यूं बयां किया अपना दर्द

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2017 - 06:04 PM (IST)

लखनऊः सोशल मीडिया पर अमेरिका से शुरु हुआ #Metoo कैंपेन भारत में भी खूब वायरल हाे रहा है। पिता द्वारा छेड़छाड़ का शिकार हुई उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक पीड़िता ने भी इसी कैंपेन का सहारा लेकर एक वीडियाे साेशल मीडिया पर डाला है जाे लाेगाें में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियाे में पीड़िता ने मां के साथ पिता के नाजायज रिश्ते काे उजागर किया है। बता दें कि इस कैंपेन में हर कोई आगे आकर अपनी बात कह सकता है।

जानकारी के मुताबिक आफरीन ने दिल्ली में हुए एक इवेंट में अपनी कविता सुनाई थी। आफरीन की इस कविता को Tape A Tale नाम के चैनल ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। क्या आपको याद है? नाम के इस वीडियो में आफरीन बताती हैं कि उसके पिता के मां से नाजायज संबंध थे और वो उसके पास कभी-कभी ही आते थे। एक बार उन्होंने तलाक, तलाक, तलाक बोलकर अपना रिश्ता ही खत्म कर लिया था।

आफरीन वीडियो में बता रही हैं कि तलाक के बाद उनकी मां ने किसी और से शादी कर ली। एक बार मां जब किसी काम से लखनऊ गई तो सौतेले पिता रात में उसके बिस्तर में घुस आए। वो उसके साथ गलत हरकतें करने लगे। आफरीन ने इस वीडियो में अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कैसे उनके सौतेले पिता की इस हरकत ने उन्हें बदल कर रख दिया।

इस कैंपेन का मकसद है कि हर वो शख्स जो कभी ना कभी किसी तरह के यौन उत्पीड़न या छेड़खानी का शिकार हुआ वो #Metoo के साथ शेयर करे। लाखों लोग इस कैंपेन का हिस्सा बनें और उन्होंने आगे बढ़कर सोशल मीडिया पर अपने-अपने अनुभव सांझे किए। कई महिलाओं ने इस मैसेज को अपने फेसबुक-ट्विटर पर शेयर किया और इस कैंपेन का हिस्सा बनी हैं।