हाय गरीबी! 8 साल जेल में रहने के बाद गैंगरे*प का आरोपी बाइज्‍जत बरी, अब मुआवजे की मांग; जानिए पूरा मामला

punjabkesari.in Sunday, Jul 20, 2025 - 01:26 PM (IST)

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवक पर 8 साल पहले गैंगरेप का आरोप लगा था। वह आरोपित 8 साल से ज्यादा समय तक जेल में रहा, लेकिन अब उसे कोर्ट ने बरी कर दिया है। यह पूरा मामला गरीबी और कानूनी मदद ना मिलने की वजह से और भी मुश्किल हो गया था।

जानिए, क्या था पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 2017 में बरेली के एक गांव में एक 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप हुआ। पुलिस ने धनपाल कश्यप और वीरपाल के खिलाफ केस दर्ज किया। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने बंदूक दिखाकर लड़की से बदतमीजी की, लेकिन पुलिस को जांच में कोई बंदूक नहीं मिली।

धनपाल कश्यप की बढ़ी मुश्किलें
धनपाल कश्यप पर आरोप लगने के बाद से वह जेल में रहा। 2020 तक उसके पास कोई वकील नहीं था जो उसका केस लड़ सके। उसकी मां ने बहुत गुहार लगाई और अक्टूबर 2021 में कोर्ट से मदद मांगी। तभी उसे एक वकील मिला, जिसने उसके केस की लड़ाई शुरू की।

कोर्ट ने किया बरी
पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज देवशीष पांडे ने शुक्रवार को धनपाल को बरी कर दिया। कोर्ट ने सबूतों की कमी के कारण उसे दोषमुक्त करार दिया। इसके बाद शनिवार रात को धनपाल को जेल से रिहा कर दिया गया।

मुआवजे की तैयारी
धनपाल के वकील शशिकांत शर्मा ने बताया कि वे अदालत में 50 लाख रुपए मुआवजे के लिए अपील करेंगे। यह केस धनपाल की इज्जत को बहुत नुकसान पहुंचा चुका है और उसके जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते बंद हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static