11वीं की छात्रा से 3 दोस्तों ने किया दुष्कर्म, मां की सतर्कता से मुख्य आरोपी गिरफ्तार; दो दोस्त अभी भी फरार
punjabkesari.in Sunday, Jul 06, 2025 - 01:56 PM (IST)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक छात्रा के साथ दुखद घटना घटी है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली यह छात्रा अपने सहपाठी के साथ दुष्कर्म का शिकार हुई है। उसके साथ उसके 2 और दोस्त भी मौजूद थे, जिन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की है। यह घटना ट्रांस यमुना कॉलोनी इलाके में बीते शुक्रवार रात लगभग 8 बजे की है।
पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, 16 वर्षीय आरोपी के साथ 2 दोस्त भी शामिल
पुलिस के अनुसार, छात्रा के पिता ने अपने बेटी के साथ हुई इस घटना की रिपोर्ट थाने में दी है। उन्होंने बताया कि उस रात वह घर से बाहर गए थे। उनकी बेटी अपने कमरे में काम कर रही थी, और उसकी मां अंदर वाले कमरे में सो रही थी। तभी, बेटी के साथ पढ़ने वाला 16 वर्षीय किशोर घर पर आया। यह किशोर टेढ़ी बगिया इलाके का रहने वाला है और दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। बेटी ने उसे अपने कमरे में बैठाया। उसके साथ उसके 2 दोस्त भी आए थे। आरोप है कि तभी इन सभी ने मिलकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसके दोस्तों ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की।
मां की सतर्कता से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दोनों साथी फरार
बताया जा रहा है कि जब बेटी ने चीखें मारी और शोर किया, तो उसकी मां जाग गई। उसने तुरंत मुख्य आरोपी को कमरे में बंद कर दिया। वहीं, उसके दोनों दोस्त मौके से ही फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। उसकी उम्र 17 साल है और वह दूसरे समुदाय का है। पुलिस ने इस मामले में धारा 376 (दुष्कर्म), पॉक्सो एक्ट, मारपीट और गलीगलौज के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, और उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों फरार साथी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली है और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।