चाचा ने की अखिलेश की जमकर तारीफ, बताया-महान शख्सियत

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2016 - 04:23 PM (IST)

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित महासचिव रामगोपाल यादव ने आज एक एसएमएस के जरिये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को महान शख्स करार दिया है और विधानसभा चुनाव में भारी सफलता की कामना की है। प्रो. यादव ने मोबाइल फोन पर लोगों को भेजे संदेश में लिखा है, ‘अखिलेश एक सहृदय और भले इंसान है। वास्तव में वह महान शख्सियत हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि विधानसभा चुनाव मे उन्हें भारी सफलता मिले।’ मुख्यमंत्री के चाचा प्रो. यादव पहले भी कह चुके है कि बेशक उनको सपा से बाहर कर दिया गया है लेकिन धर्मयुद्ध में वह अखिलेश यादव के ही साथ है और हमेशा साथ रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कल दीपावली के अवसर पर प्रो.रामगोपाल यादव के सैफई स्थित आवास जाकर मुलाकात की थी। पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाये जाने के बाद अखिलेश यादव की उनकी यह पहली मुलाकात थी। करीब 30 मिनट की इस मुलाकात के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परंपरागत पर्व खासकर दीपावली होली और रक्षाबंधन पर अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गाे से आर्शीवाद लेना कभी भी नही भूलते हैं। यह कोई नही बात नही है लेकिन इस दफा उनकी इस मुलाकात को कई मायने मे इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि सपा पार्टी में काफी खींच तान चल रही है। 

मुख्यमंत्री इटावा मुख्यालय के फ्रेंडस कालोनी मे रहने वाले अपने चाचा राजपाल यादव, चाची प्रेमलता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष और चचेरे भाई अभिषेक यादव से भी मिले। उनको शुभ कामनाएं दी और आर्शीवाद लिया। इसके बाद  अखिलेश यादव अपने फूफा डॉ.अजंट सिंह के घर भी गये जहां पर उन्होंने अपने फूफा और बुआ का भी आर्शीवाद लेकर उनको शुभकामनाएं दी। 

Up News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें