भाजपा ने फिर बोला अखिलेश पर जोरदार हमला

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2017 - 06:43 PM (IST)

लखनऊ: सपा पर हमला बोलते हुए भाजपा ने आज कहा कि अखिलेश यादव ने पिछले पांच साल उत्तर प्रदेश में ‘दिग्भ्रमित’ सरकार चलायी और अब वह सपा के ‘दिग्भ्रमित अध्यक्ष’ साबित हो रहे हैं। 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा, ‘‘पिछले पांच साल अखिलेश यादव ने दिग्भ्रमित सरकार चलायी और अब वह समाजवादी पार्टी के दिग्भ्रमित अध्यक्ष साबित हो रहे हैं। केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कल्याण योजनाआें को लेकर अपनाये गये त्वरित कदम के कारण अब विरोधी दलों के पास अप्रासंगिक मुद्दे उठाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के भय से सपा और बसपा निकट आने की कोशिश कर रही हैं। सपा अध्यक्ष ने 15 अप्रैल को कहा था कि ईवीएम पर भरोसा नहीं किया जा सकता और भविष्य में चुनाव बैलेट पेपर से कराये जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विरोधी गठबंधन बनने की सूरत में सपा की महत्पूर्ण भूमिका होगी। कल हालांकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा अपने दम पर चुनाव जीतने में सक्षम है। कांग्रेस के साथ सपा के गठबंधन का हश्र आप देख चुके हैं।