सड़क निर्माण के लिये उदासीन है अखिलेश सरकार: नितिन गडकरी

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2016 - 05:47 PM (IST)

सुल्तानपुर: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने विकास के लिये सडकों के व्यापक संजाल की जरूरत पर बल देते हुये कहा कि इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार का उदासीन रवैय्या केन्द्र के लिये ङ्क्षचता का सबब बना हुआ है। 

गडकरी ने आज यहां 201 किलोमीटर लंबे लखनऊ-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण एंव सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कों के बिना विकास संभव नहीं है। केन्द्र सरकार उत्तर प्रदेश में कई राष्ट्रीय राजमार्ग देना चाहती है मगर राज्य सरकार अनाप्पति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं दे रही है। अगर सरकार एनओसी दे दे तो सूबे को और भी अच्छी सड़कें मिल जाएं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 550 हजार करोड़ का बजट मिलता था जो अब 1100 हजार करोड़ कर दिया गया है। जिन किसानो की जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग में जा रही है उन्हें जिलाधिकारियों के निर्धारित मूल्य से दोगुना और ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना मुआवजा मिलेगा। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें