''राम मंदिर'' में चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब : अखिलेश यादव

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 05:49 PM (IST)

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब हो गये। यादव ने इस मामले में अदालत से स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया। उन्होंने रविवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि 'राम मंदिर' के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।" 

यादव ने पोस्ट में कहा, "ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।"

यह भी पढ़ें : UP Police पर गिरी गाज! दरोगा हुए सस्पेंड, अन्य अधिकारी भी नपे... एक साथ इतने पुलिसवालों पर क्यों हुआ तगड़ा एक्शन ? चौंका देगी वजह 

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में रविवार को तीन पुलिस उपनिरीक्षकों को निलंबित और एक उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि राया थाने में तैनात उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिह को रिश्वत लेने की एक शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक रूप से दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया .... पढ़ें पूरी खबर...
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static