TMC के समर्थन में उतरे अखिलेश.. बीजेपी पर कसा तंज, कहा- बंगाल के नतीजे मनमाने ढंग से तय किये गये हैं
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 07:50 PM (IST)
लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करते हुये आरोप लगाया है कि नतीजे मनमाने ढंग से तय किये गये हैं और कहा कि मुख्यमंत्री का चयन भी इसी के अनुरूप होगा।
यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "पश्चिम बंगाल में जब परिणाम मनमर्जी से निकाला गया है तो भाजपाई परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री भी मनमर्जी से ही बनेगा।'' यादव की टिप्पणी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के पश्चिम बंगाल में सत्ता खोने के बाद आई है। तृणमूल सरकार के गिरने के बाद राज्य में पहली बार भाजपा के लिए सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है । अखिलेश ने विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन किया था ।
ये भी पढ़ें:- महिला आरक्षण लागू करें या फिर …स्वीकार करे कि वह महिलाओं के हितों के खिलाफ है
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार से वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं का आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर की गई एक पोस्ट में भाजपा को चुनौती दी कि या तो वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महिला आरक्षण लागू करें या फिर खुले तौर पर स्वीकार करे कि वह महिलाओं के हितों के खिलाफ है।

