UP में भी बिहार-बंगाल जैसी ''बेईमानी'' हुई तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 08:24 PM (IST)

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार व पश्चिम बंगाल के चुनावों में ''बेईमानी'' का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दावा किया कि यदि ऐसी ही स्थिति उत्तर प्रदेश में भी हुई तो भविष्य में चुनाव होना मुश्किल हो जाएगा। कासगंज के सोरों गेट स्थित उर्मिला गार्डन के उद्घाटन के बाद आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, ''बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव में जो बेईमानी हुई है, अगर वही लूट और बेईमानी उत्तर प्रदेश में भी हो गई तो उसके बाद भविष्य में कभी चुनाव नहीं होंगे।'' 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर भी राजनीति कर रही है और लोकसभा की संरचना अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप करना चाहती है। यादव ने कहा, ''वे ऐसी लोकसभा चाहते हैं, जिसमें विपक्ष के नेता जीतकर न आ सकें।'' सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर वोट काटने की तैयारी की थी, लेकिन अब विपक्ष पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करने का आह्वान किया। 

यादव ने कहा कि पंचायत और विधानसभा की मतदाता सूचियों की जांच से भाजपा की वास्तविकता सामने आ जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्गों के अधिकारों का हनन किया है तथा आरक्षण व्यवस्था को कमजोर किया है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। फर्जी मुठभेड़ों का मुद्दा उठाते हुए यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ऐसे मामलों की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। सपा मुख्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, यादव ने कहा, ''पश्चिम बंगाल के चुनाव में खुली बेईमानी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static