8 साल की मासूम से हैवानियत, फिर भीड़ ने किया दरिंदे का ऐसा हाल... वायरल वीडियो ने उड़ाए पुलिस के होश
punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 07:32 AM (IST)
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और आक्रोश पैदा करने वाली घटना सामने आई है। जहां के जखैरा गांव में एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद गांव वालों का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने कानून हाथ में लेते हुए आरोपी को अमानवीय सजा दे डाली।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति पर मासूम बच्ची के साथ गलत काम करने का आरोप लगा। जैसे ही बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों को इस घिनौनी वारदात का पता चला, पूरे गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले करने से पहले खुद सजा देना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का ऑन द स्पॉट फैसला
ग्रामीणों ने सबसे पहले आरोपी के कपड़े फाड़ दिए। उसके चेहरे पर कालिख पोत दी गई। गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर उसे पूरे गांव की गलियों में घुमाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतरौली पुलिस तुरंत हरकत में आई। क्षेत्राधिकारी (CO) अतरौली, राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि 4 मार्च 2026 को हुई इस घटना के बाद, पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
वीडियो पर एक्शन
आरोपी को गांव में घुमाने और उसके साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। आरोपी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कुछ ग्रामीणों को भी गिरफ्तार किया है।

