कमरा नंबर 302 और आशिक के साथ पत्नी: अलीगढ़ में पति ने फिल्मी स्टाइल में किया पीछा, होटल में पुलिस की रेड से हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 12:11 PM (IST)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में प्यार, धोखे और कानूनी लड़ाई की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। साढे़ तीन साल पहले जिस लड़की के लिए आकाश ने समाज और परिवार की दीवारें लांघकर लव मैरिज की थी, उसी पत्नी को उसने रामघाट रोड स्थित एक होटल के कमरे में उसके पुराने प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बाइक से होटल तक पीछा और फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के गुलावठी निवासी आकाश कुमार की शादी अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती से साढे़ तीन साल पहले हुई थी। आकाश को काफी समय से पत्नी पर शक था, लेकिन उसके पास कोई सबूत नहीं था। हाल ही में जब आकाश अलीगढ़ में अपनी बहन के घर आया हुआ था, तभी उसने अपनी पत्नी को पुराने प्रेमी मृदुल के साथ बाइक पर जाते देखा। आकाश ने हार नहीं मानी और चुपचाप दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करते-करते वह रामघाट रोड के एक होटल तक पहुंच गया। आकाश का आरोप है कि दोनों ने होटल में कमरा नंबर 302 लिया। इसके बाद उसने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

होटल के कमरे में पुलिस की दस्तक
पुलिस जब आकाश के साथ होटल की तीसरी मंजिल पर पहुंची और कमरा खुलवाया, तो अंदर का नजारा देखकर आकाश के पैरों तले जमीन खिसक गई। पति का दावा है कि उसकी पत्नी और प्रेमी आपत्तिजनक स्थिति में थे। पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। होटल के रिकॉर्ड से पता चला है कि वहां बकायदा आधार कार्ड जमा कराकर कमरा बुक किया गया था।

दहेज और धोखे की दोहरी लड़ाई
यह मामला सिर्फ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कानूनी दांव-पेंच में भी उलझा हुआ है। पत्नी ने पहले ही आकाश पर दहेज उत्पीड़न और मेंटेनेंस (गुजारा भत्ता) का केस दर्ज कराया हुआ है। वहीं आकाश का कहना है कि यह शादी प्रेम विवाह थी, तो दहेज का सवाल ही नहीं उठता। उसका आरोप है कि पत्नी ने केस सिर्फ उसे फंसाने और प्रेमी के साथ रहने के लिए किया है।

पुलिस की कार्रवाई
क्वार्सी थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की गई है। होटल स्टाफ के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static