इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वीसी रतन लाल हांगलू और प्रॉक्टर राम सेवक दुबे ने दिया इस्तीफा, जानें क्याे

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2018 - 08:55 PM (IST)

इलाहाबादः इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वीसी रतन लाल हांगलू और प्रॉक्टर राम सेवक दुबे ने पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण उनके साथ हुई अभद्रता बताया जा रहा है।

बता दें कि के इविंग क्रिश्चन कॉलेज में वीसी के साथ छात्र नेता रजनीश सिंह और सूर्य प्रकाश मिश्रा ने समर्थकों के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौच किया था। जिसकी वजह से दाेनाें नाराज थे। 

वीसी आैर प्रॉक्टर के इस्तीफे की जैसे ही खबर मिली विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। वीसी को मनाने के लिए उनके आवास पर शिक्षकों की भीड़ जमा हाे गई। शिक्षकाें ने धमकी दी है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है ताे कमिश्नर आवास का घेराव किया जाएगा। 

प्रॉक्टर ने इस्तीफा लिया वापस
ताजा जानकारी के मुताबिक शिक्षकाें द्वारा धरने की दी गई धमकी के बाद प्रॉक्टर राम सेवक दुबे ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। लेकिन वीसी रतन लाल हांगलू के बारे में अभी जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।