शर्मसार करने वाली वारदात: दूध लेने गई 8 साल की बच्ची से हैवानियत की कोशिश, आरोपी पर POCSO Act दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 10:50 AM (IST)

Amethi News: उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 अगस्त की सुबह 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें:- बेटी के प्यार में रोड़ा बना पिता: मां-बेटी ने प्रेमी संग रची ह/त्या की साजिश, 4 महीने बाद खुला राज

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि किशोरी सुबह दूध लाने गई थी, उसी समय गांव के ही 20 वर्षीय युवक विवेक शुक्ला ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की के परिवार की तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static