अमेठी सीट पर अड़े संजय सिंह,कहा- हर हाल में मेरी पत्नी यहां से लड़ेगी चुनाव

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2017 - 01:44 PM (IST)

अमेठी:उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवारों का पेंच सपा-कांग्रेस के लिए सिर का दर्द बनता जा रहा है। जानकारी के अनुसार अमेठी से कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाने पर अड़े हुए हैं। बता दें कि संजय सिंह अमेठी के राजघराने से संबंध रखते हैं।

अमेठी से अमिता सिंह हर हाल में लड़ेंगी चुनाव
संजय सिंह ने गांधी परिवार से दो टूक कहा है कि अमेठी से अमिता सिंह हर हाल में चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने इसके लिए पार्टी से चुनाव चिन्ह की मांग की है। सूत्रों की मानें तो संजय सिंह ने पार्टी आलाकमान को मनाने के लिए दलील रखी है कि कांग्रेस के परंपरागत गढ़ से पार्टी को जरुर चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने पार्टी के नेताओं को जीत का भरोसा भी दिलाया है।

इतनी सीटों पर हुई थी रजामंदी
आपको बता दें कि सपा- कांग्रेस को इस इलाके की 10 में से 7 सीटें देने पर राजी हुई थी। लेकिन बाद में समाजवादी पार्टी उम्मीदवार और मुलायम के करीबी माने जाने वाले गायत्री प्रजापति के लिए पार्टी को अमेठी की सीट छोड़नी पड़ी थी। अमेठी में 5वें चरण के दौरान 27 फरवरी को वोटिंग होनी है।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें