देश का पहला व अत्याधुनिक एक्सप्रेस-वे का हुआ उद् घाटन, जानिए इसकी 10 खास बातें

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2016 - 04:51 PM (IST)

लखनऊ: सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे का उद्‌घाटन किया। अखिलेश यादव छह लेन के इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने समाजवादी रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यह एक्सप्रेस-वे अपनी तरह का देश का पहला व अत्याधुनिक एक्सप्रेस-वे है, जिस पर फाइटर प्लेन आसानी से लैंडिंग और उड़ान भर सकते हैं। लेकिन आम लोगों के लिए एक्सप्रेस-वे को कुछ दिनों बाद ही जरूरी व्यवस्था करने के बाद खोला जाएगा। देश के अत्याधुनिक एक्सप्रेस-वे की और की कई खूबियां हैं जो हम आपको इन 10 प्वाइंट्स में बता रहे हैं। 


 

एक्सप्रेस-वे की 10 खातें-
1. छह लेन वाला आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे है। इसे भविष्य में बढ़ाकर 8 लेन भी किया जा सकता है। 
2. एक्सप्रेस वे के निर्माण में 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 
3. इस एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 370 किलोमीटर और चौड़ाई 110 मीटर है।
4. एक्सप्रेस-वे उन्नाव, कानपुर, हरदोई, औरैया, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा और फिरोजाबाद से आगरा को जोड़ेगा।  
5. आपातस्थिति में इस एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल जहाजों की लैंडिंग के लिए भी हो सकता है। इसके लिए 3.3 किमी. की अलग से हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है। 
6.एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) के कारण एक्सप्रेस-वे पर सफर के दौरान कॉल ड्राप की समस्या नहीं होगी। 
7.एक्सप्रेस-वे एटीएमएस से लैस होने की वजह से धुंध और कोहरे में भी ट्रैफिक संचालन में कोई दिक्कत नहीं आएगी। 
8. 302 किलोमीटर के इस एक्सप्रेस-वे को रिकॉर्ड 22 महीने में पूरा किया गया है। 
9. पहले लखनऊ से दिल्ली जाने में करीब 12-14 घंटे लगते थे, अब 3.30 घंटे में पहुंच जाएंगे। इससे फ्यूल की भी बचत आएगी। 
10. एक्सप्रेस-वे में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ यातायाच मैनेजमेंट प्रणाली का प्रयोग किया गया है। 

UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें