बिहार महागठबंधन में 40 में से 31 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी, देखें लिस्ट

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 05:14 PM (IST)

पटनाः बिहार में राजद नीत महागठबंधन ने शुक्रवार को 40 में से 31 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी। राजद नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने घटक दल हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, विकासशील इंसान पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी एवं अन्य महागठबंधन के नेताओं की उपस्थिति में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। साथ ही तेजस्वी यादव कहा कि यह महागठबंधन अटूट है। महागठबंधन में सब कुछ ठीक है, किसी भी प्रकार की कोई नाराजगी नहीं है।

क्रमांक लोकसभा सीट पार्टी उम्मीदवार का नाम
1 भागलपुर  RJD बुलो मंडल
2 बांका RJD जयप्रकाश यादव
3 मधेपुरा RJD शरद यादव
4 दरभंगा RJD अब्दुल बारी सिद्दकी
5 वैशाली RJD रघुवंश प्रसाद सिंह
6 गोपालगंज RJD सुरेंद्र राम
7 सारण RJD चंद्रिका राय
8 हाजीपुर RJD शिव चंद्र राम
9 बेगूसराय RJD तनवीर हसन
10 पाटलिपुत्र RJD मीसा भारती
11 बक्सर RJD जगदानंद
12 जहानाबाद RJD सुरेंद्र यादव
13 नवादा RJD विभा देवी
14 अररिया RJD सरफराज आलम
15 सीतामढ़ी RJD अर्जुन राय
16 शिवहर RJD सैयद फैसल अली
17 सीवान RJD हीना साहिब
18 महाराजगंज  RJD रंधीर सिंह
19 झंझारपुर RJD गुलाब यादव
20 आरा CPI-ML राजू यादव
21 सुपौल CONGRESS रंजीत रंजन
22 कटिहार CONGRESS तारिक अनवर
23 पूर्णिया CONGRESS उदय सिंह
24 समस्तीपुर CONGRESS डॉक्टर अशोक राम
25 मुंगेर CONGRESS नीलम देवी
26 पटना साहिब CONGRESS शत्रुघ्न सिन्हा
27 सासाराम CONGRESS मीरा कुमार
28 वाल्मीकि नगर CONGRESS  
29 किशनगंज CONGRESS मोहम्मद जावेद
30 गया HAM जीतनराम मांझी
31 औरंगाबाद HAM उपेंद्र प्रसाद
32 नालंदा HAM अशोक कुमार आजाद चंद्रवंशी
33 पश्चिमी चंपारण RLSP बृजेश कुमार कुशवाहा
34 पूर्वी चंपारण RLSP आकाश कुमार सिंह
35 उजियारपुर RLSP उपेंद्र कुशवाहा
36 काराकाट RLSP उपेंद्र कुशवाहा
37 जमुई RLSP भूदेव चौधरी
38 मधुबनी VIP इंजीनियर बद्री कुमार पूर्वे 
39 मुजफ्फरपुर VIP राज भूषण चौधरी निषाद
40 खगड़िया VIP मुकेश साहनी

तेजस्वी यादव द्वारा सीटों का ऐलान करने से पहले कांग्रेस ने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। कांग्रेस ने सुपौल से रंजीत रंजन, सासाराम से मीरा कुमार, मुंगेर से नीलम देवी और समस्तीपुर से डॉक्टर अशोक राम को मैदान में उतारा है। महागठबंधन के संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कोई बड़े नेता उपस्थित नहीं थे। इस संबंध में तेजस्वी यादव ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा एवं अन्य नेता दिल्ली में हैं जबकि रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा किसी केस के सिलसिले में पटना से बाहर रहने के कारण संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित नहीं हो सके। 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में कुछ ही समय शेष रह गया है। बिहार महागठबंधन में पिछले काफी समय से सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों को लेकर हलचल मची हुई थी। इस बीच यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि बिहार में महागठबंधन टूट भी सकता है। बिहार महागठबंधन ने सीटों का बंटवारा करते हुए राजद को 20, कांग्रेस को 9, हम को 3, रालोसपा को 5 और वीआईपी को 3 सीटें दी हैं।

prachi