नैनीताल में सलमान खुर्शीद के घर पर कुछ लोगों ने की आगजनी और पत्थरबाजी

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 06:11 PM (IST)

 

नैनीतालः पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल आवास में आज कुछ लोगों ने आगजनी और पत्थरबाजी की। इस घटना पर सलमान खुर्शीद ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दरअसल, अयोध्या पर किताब लिखने के बाद से सलमान खुर्शीद का विरोध हो रहा है।

सलमान खुर्शीद ने फेसबुक पर घटना की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, क्या मैं अभी भी गलत हूं? क्या ये हिंदुत्व हो सकता है? वहीं इस घटना पर डीजीआई (कुमाऊं) नीलेश आनंद का कहना है कि, "राकेश कपिल और 20 अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर विवादों में हैं। सलमान खर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है।

Content Writer

Nitika