यूपीकोका पर बोले आजम, योगी सरकार कर रही कमजोर को मारने की तैयारी

punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2017 - 04:59 PM (IST)

रामपुरः समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व रामपुर से विधायक आजम खान ने योगी सरकार पर फिर से हमला बोला है। आजम ने योगी सरकार द्वारा लागू किए गए यूपीकोका कानून पर निशाना साधते हुए कहा इसमें कुछ नया नहीं है, बल्कि सभी को नुकसान ही है। प्रदेश सरकार अब कानून बनाकर कमज़ोरों को मारने की तैयारी कर रही है।

दरअसल, रामपुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान आजम खान शनिवार को मीडिया से रुबरु हुए। जहां उन्होंने यूपीकोका पर पूछे गए सवाल पर कहा कि जब ये कानून लागू होगा तब लोगों को इसके नुकसान का अंदाजा होगा। मैंने सदन में भी यही कहा था तब लोगों को काफी बुरा लगा था।

उन्होंने कहा कि जितने दुनिया में तानाशाह हुए हैं, उन्होंने बड़े मज़बूत कानून बनाए। आज गरीब दलितों को बुरी तरह मारा जा रह है। मुसलमानों के साथ बुरा व्यवहार हो रह है। प्रदेश सरकार अब कानून बनाकर कमज़ोरों को मारने की तैयारी कर रही है। ये कानून भी बिल्कुल वैसा ही साबित होगा जैसा अंग्रेज़ों के जमाने में कानून बनता था। जिसकी मार सबसे ज्यादा कमजोर, बेसहारा, गरीब और झोपड़ पट्टी में रहने वालों पर पड़ेगी।