UP में BJP सरकार बनी तो आजम जैसे लोग होंगे सूबे से बाहर: योगी आदित्यनाथ

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2017 - 06:49 PM (IST)

सुलतानपुर: बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार और आजम खान पर जमकर निशाना साधा है। आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनती को आजम खां जैसे लोग सूबे से बाहर होंगे। बीजेपी नेता ने ये बातें शुक्रवार को खुर्शीद क्लब में आयोजित एक जनसभा के दौरान कही। 

सपा सरकार पर तीखा हमला 
सपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। विकास बाधित है। सूबे की पहचान खत्म हो गई है। गुंडे, माफिया नंगा नाच कर रहे हैं। भाजपा सरकार बनने पर ये लोग जेल में होंगे। लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि सत्ता में बैठे धृतराष्ट्र के कानों तक आवाज पहुंचाने का समय आ गया है। मतदाता ऐसा सबक सिखाएं कि वे दोबारा जनता के साथ छल न कर सकें।