मुंबई में करता था कढ़ाई, अंदर ही अंदर बना ISI एजेंट: UP में ATS का बड़ा एक्शन, हथियारों की खेप से पहले पकड़ा गया
punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 10:59 AM (IST)
Balrampur News: बलरामपुर जिले के गैसड़ी इलाके में उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक कथित एजेंट को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि गैसड़ी थाना क्षेत्र के जमधरा गांव में एटीएस ने कथित आईएसआई एजेंट शहरेज अहमद (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शहरेज अहमद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
सूत्रों के मुताबिक, अहमद मुंबई में रहकर कढ़ाई का काम करता था और फेसबुक तथा सिग्नल ऐप के जरिए आईएसआई के संपर्क में आकर आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रच रहा था। उन्होंने बताया कि अहमद को राजस्थान के श्रीगंगानगर से हथियार और विस्फोटक जुटाने का काम दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में लखनऊ के एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

