गोली खाई नीलगाय ने गांव में मचाया कहर, दरवाजे पर बैठे किसान की आंख में घुसा दी सींग और फिर पटककर मार डाला!

punjabkesari.in Sunday, Jun 29, 2025 - 12:33 PM (IST)

Banda News: बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के परेड़ी गांव में बीते शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिकारियों की गोली से घायल एक नीलगाय अचानक बेकाबू होकर गांव में घुस आई और घर के दरवाजे पर बैठे एक किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास के जंगलों में नीलगायों का झुंड अक्सर दिखाई देता है। शुक्रवार शाम कुछ अज्ञात शिकारी जंगल में नीलगाय का शिकार करने पहुंचे और एक नीलगाय को गोली मार दी। गोली लगते ही घायल नीलगाय बुरी तरह घबराकर इधर-उधर भागने लगी और भागते-भागते गांव में जा घुसी।

दरवाजे पर बैठे किसान पर अचानक हमला
बताया जा रहा है कि गांव के ही निवासी 52 वर्षीय मूलचंद्र प्रजापति पुत्र गरीबा प्रजापति अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। तभी बेतहाशा भाग रही घायल नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। नीलगाय की सींग सीधे उनकी आंख में जा घुसी और उसने किसान को जमीन पर पटक दिया। इस हमले में मूलचंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में नहीं बच सकी जान
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और नीलगाय को किसी तरह भगाया गया। गंभीर रूप से घायल मूलचंद्र को तुरंत सीएचसी जसपुरा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उनकी हालत और बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static