बड़ी खबरः कांग्रेस ने दिया अदिति सिंह की विधायकी समाप्त करने के लिए नोटिस

punjabkesari.in Wednesday, Nov 27, 2019 - 11:58 AM (IST)

लखनऊ: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर यूपी विधानसभा के विशेष सत्र का सपा-बसपा और कांग्रेस ने बहिष्कार किया था। इसके बावजूद पार्टी निर्देशों की अवहेलना कर अदिति सिंह सदन में शामिल हुई। वहीं पूछे जाने पर अदिति ने कहा कि वह दलगत भावना से ऊपर उठकर महात्मा गांधी पर बोलने आई हैं। यह भी कहा कि वह शिक्षित और पढ़ी-लिखी विधायक हैं। इसलिए कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने का समर्थन किया।

विधायकी समाप्त करने के लिए नोटिस 
अब इस मामले का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस ने अदिति सिंह की सदस्यता समाप्त करने के लिए याचिका दाखिल की है। सीएलपी आराधना मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नरायण दीक्षित को याचिका दी है जिसमें अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने की अपील की गई है।
 
भाजपा में शामिल होने का मिला संकेत 
अदिति सिंह ने ऐसे मौके पर सदन में शामिल होने का फैसला लिया जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में पैदल मार्च के लिए आई थीं। कांग्रेस व्हिप के खिलाफ जाकर सदन में हिस्सा लेना और सरकार के कामों का समर्थन करने से उनके (अदिति) जल्द ही भाजपा में शामिल होने का संकेत मिल रहा है। 

Ajay kumar