भाजपा सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के चलते नौकरियों पर सबसे बड़ा खतरा: प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 02:12 PM (IST)

यूपी डेस्क: एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के चलते आज नौकरियों पर सबसे बड़ा खतरा है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘बढ़ते निजीकरण, सरकारी खर्चे में कटौती और भाजपा सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के चलते आज नौकरियों पर सबसे बड़ा खतरा है। सरकार ने मौजूद नौकरियों में भी भर्तियों को रोक कर रखा है। हमको इस देश के भविष्य के लिए बोलना होगा। मैं बोल रही हूं, आप भी बोलिए।’’

इससे पहले बुधवार को प्रियंका गांधी बेरोजगार युवाओं की मुहिम ‘9 बजे 9 मिनट’ के समर्थन में खुलकर सामने आई थीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा-

Ajay kumar