प्रिंयका-डिंपल से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता: चेतन चौहान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 07:52 PM (IST)

अमरोहा(नदीम अहमद): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद की नोगांवा विधानसभा सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी व पूर्व सांसद चेतन चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबती जहाज है जिसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

चौमुखी विकास का दावा 
भाजपा के वरिष्ट नेता जो पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद रह चुके हैं और मौजुदा में भारत सरकार द्वारा नामित निफ्ट के चेयरमैन भी हैं। उन्हें भारत सरकार में दर्जा राज्य मंत्री का पद मिला हुआ है। आज अमरोहा कलेक्ट्रेट में चेतन चौहान ने नोगांवा विधानसभा से नामांकन कराया। उन्होंने जीतने के बाद नोगांवा विधानसभा के चौमुखी विकास का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नारे सबका साथ सबका विकास को लेकर पार्टी काम कर रही है। 
               
कोई फर्क नहीं पड़ेगा
सपा-कांग्रेस की महिला लीडर डिंपल यादव और प्रियंका गांधी के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये दोनों (प्रियंका-डिंपल) वीवीआईपी हैं, इन्हें मैदान में आने दीजिए और काम करने दीजिए। उन्होंने कहा कि मैं तो कहता हूं कि ये चुनाव भी लड़ लें। साथ ही उन्होंने कहा कि इन लोगों के आने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कांग्रेस डूबा हुआ जहाज है, अब इसको निकालने की इनकी कोशिश चल रही है। इस चुनाव में पता चल जाएगा कि ये जहाज निकलता है या नहीं। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें