भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 87 कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2017 - 08:23 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपनी अनुशासनात्मक समिति की मंजूरी के बाद 87 पार्टी कार्यकर्ताआें के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। 

उत्तर प्रदेश भाजपा महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने आज कहा, ‘‘पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लडऩे या उनके खिलाफ प्रचार करने वाले 87 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआें को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।’’

सोनकर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताआें के खिलाफ आरोप सही पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी है। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अनुशासनहीनता के दोषी पाये गये नेताआें और कार्यकर्ताआें को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।