बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता को BJP ने दी टिकट, चकराता से लड़ेंगे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 03:24 PM (IST)

नई दिल्ली/देहरादूनः भाजपा ने उत्तराखंड के आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए आज 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को भाजपा ने उत्तराखंड से टिकट दिया है। रामशरण नौटियाल चकराता विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।
PunjabKesari
केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने भाजपा महसचिव अरुण सिंह और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने 10 सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। जोशी ने कहा, ‘‘किया है, करते है और करते रहेंगे'' के नारे को लेकर भाजपा चुनाव में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में जो भी विकास हुआ है, वह भाजपा सरकारों के कालखंड में ही हुआ। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आगामी चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
PunjabKesari
उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव में राज्य की सत्तारूढ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर होने की संभावना है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि पहली बार राज्य में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) भी कुछ सीटों पर दोनों दलों के समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static