भाजपा सरकार बनी तो 14 सालों के भ्रष्टाचार की होगी जांच: योगी

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 07:18 PM (IST)

सुल्तानपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं गोरखपुर के पीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ योगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो पिछले 14 साल के भ्रष्टाचार की जांच होगी और दोषी जेल में होंगे। वह अखिलेश हो या अन्य कोई बड़ा नेता। साथ ही अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा। गुंडाराज समाप्त होगा। माफिया जेल में होंगे या यमराज के घर जायेंगे। 

योगी ने आज सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा)और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को प्रदेश के विकास की बजाय सिर्फ एक वर्ग विशेष की ङ्क्षचता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गो का सम्मान करती है और सबके विकास के लिये कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र ने प्रदेश को जो पैसा दिया वह स्कूलों, सड़क और चिकित्सा में खर्च नहीं किया गया बल्कि उस धन को कब्रिस्तान, कर्बला में लगा दिया। योगी ने कहा कि सपा और बसपा में एक वर्ग विशेष की हितैषी होने की होड़ है। भाजपा जीतेगी तो विकास का पैसा विकास कार्यो में लगायेगी। मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के सारी योजनायें चलायी हैं।