बीजेपी नेता का ऐलान: गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी पर दूंगा 50 हजार का इनाम

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2017 - 01:44 PM (IST)

इलाहाबादः इलाहाबाद शहर में बीजेपी के एक स्थानीय कार्यकर्ता ने गायत्री प्रजापति का एक पोस्टर जारी क‍िया है। जिसमें रेप के आरोप में फंसे अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम देने का ऐलान किया है। यह पोस्टर इलाहाबाद के सिविल लाइन सुभाष चौराहे पर लगाए गए हैं।

इलाहाबाद व आस-पास के क्षेत्रों में चिपकाएं गए पोस्टर
बीजेपी के इस स्थानीय नेता और खटिक समाज से तालुक रखने वाले रवि सोनकर का कहना है कि उसने और उसके दोस्तों ने अपनी पॉकेट मनी से 50 हजार रुपए जमा किया है। उनका कहना है कि पुलिस और अधिकारी गैर जमानती वारंट वाले गायत्री प्रजापति को पुलिस या अधिकारी जो भी ढूंढ कर लाएगा, उसे इनाम दिया जाएगा। इसी कड़ी में उसने इलाहाबाद शहर और उसके आस-पास आरोपी मंत्री का पोस्टर भी चिपका  दिए हैं।

पोस्टर में लिखी है यह बात
पोस्टर में लिखा है, ‘इस सरकार में महिलाओं की इज्जत से अधिक एक मंत्री की भैसें अहम है जिन्हें पुलिस 24 घंटे में खोज सकती है।’ लेकिन आरोपी मंत्री को वह कई दिन गुजर जाने के बाद भी ढूंढ नहीं पा रही हैं। ऐसे में शायद 50 हजार रुपए के इनाम को पाने के फेर में यूपी पुलिस उसे तलाश लाए।

गायत्री प्रजापति पर है गैंगरेप का आरोप
महिला का आरोप है कि वह प्रजापति से लगभग 3 साल पहले मिली थी। उस समय मंत्री ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया और उसकी तस्वीरें भी ले ली। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि इसके बाद प्रजापति ने उसको कई बार तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करते हुए रेप किया।

कौन हैं गायत्री प्रजापति?
गायत्री प्रजापति पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त भी किया था। लेकिन बाद में दोबारा शामिल कर लिया। इस वक्त वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर अमेठी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।