ताजमहल पर बीजेपी नेताआें के इन विवादित बयानाें से मचा खूब घमासान

punjabkesari.in Monday, Jun 11, 2018 - 05:16 PM (IST)

यूपी डेस्कः कई बादशाहों की पसंदीदा राजधानी रहा आगरा शहर अपने रोमांटिक इतिहास के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां का मुख्य आकर्षण यमुना नदी के किनारे बसा ताजमहल है जिसे मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। प्रेम के प्रतीक इस स्मारक को देखने हर साल देश-विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं। 

पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक ताजमहल से उत्तर प्रदेश सरकार काे हर साल कराेड़ाें रुपये की आमदनी हाेती है। 2015-16 में सरकार काे 17 कराेड़ 87 लाख रुपये हुई थी, जबकि इसके रखरखाव पर 3.66 करोड़ रुपये ख़र्च किए गए थे। ये अकेले ताजमहल से मिलने माली राशि का आंकड़ा है। जबकि देशभर में मुगलाें की बनवाई एेसी कई इमारतें हैं जिनसे हर साल कराेड़ाें रुपयाें की आमदनी सरकार काे हाेती है। हम कह सकते हैं कि इमारतें भारत सरकार की आमदनी का एक मुख्य श्राेत हैं।

इतनी खूबियाें के बावजूद भी भाजपा नेताआें द्वारा आए दिन ताजमहल के नाम काे बदलने की बातें की जा रही हैं। खास बात ये कि जाे नेता इसपर बयान दे रहे हैं वाे काम से ज्यादा अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। आइए, ताजमहल काे लेकर दिए गए उन विवादित बयानों पर नजर डालते हैं जिनपर खूब घमासान मच चुके हैं-  

ताजमहल का नाम बदलकर राममहल कर देना चाहिए-सुरेंद्र सिंह 
ताजा बयान बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिया है। उन्हाेंने कहा है कि ताजमहल का नाम बदलकर राममहल या कृष्ण महल कर देना चाहिए। सुरेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके उन्हाेंने कहा कि देश में जितने भी स्मारक आैर राेड़ मुगलाें के नाम पर बने हैं उन सबका नाम बदल देना चाहिए। 

ताज महल भारतीय संस्कृति पर धब्बाः संगीत सोम
बता दें कि इससे पहले बीजेपी नेता संगीत सोम ने भी अपने एक बयान में कहा था कि ताज महल भारतीय संस्कृति पर धब्बा है। ताजमहल बनाने वाले ने उत्तर प्रदेश आैर हिंदुस्तान से सभी हिंदुआें के सर्वनाश का काम किया था। एेसे लाेगाें का नाम अगर इतिहास में हाेगा ताे उसे बदला जाएगा। संगीत साेम के इस बयान पर जब विवाद हुआ ताे आखिरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैसे पीछे रह सकते हैं। खुद योगी ने भी कहा कि ताजमहल भारतीय संस्कृति का प्रतीक नहीं है।

हिंदू मंदिर तेजाेमहालय है, ताजमहलः विनय कटियार
बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने ताजमहल को ‘तेजो महालय’ करार दिया था। उन्हाेंने कहा था कि ताजमहल तो शिव मंदिर ‘तेजो महल’ है, जिसे शाहजहां ने मकबरे में तब्दील कर दिया।

ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान-अनिल विज 
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा है कि ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है। यही कारण है कि इसको अशुभ मानते हुए इसका मॉडल लोग अपने घरों में नहीं रखते हैं।

सबसे खास बात ये है कि अपने विवादित बयानों की वजह बवाल मचाने वाले इन नेताआें पर माेदी सरकार कोई भी कर्रवाई करने से हमेशा बचती रही है। आज भी ये नेता भाजपा के मुख्य चेहरे माने जाते हैं।
 

Ajay kumar