भाजपा विधायक का विवादित बयान, राहुल गांधी काे बताया 'जर्सी बछड़ा'

punjabkesari.in Thursday, Apr 12, 2018 - 08:48 PM (IST)

बलिया (मुकेश मिश्रा)- अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष पर टिप्पणी करते हुए सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति के जर्शी बछड़े हैं, जाे न हल में चलेगा आैर न ही खूंटा छाेड़ेगा। बीजेपी नेता यहीं नहीं रुके उन्हाेंने इस दाैरान एक के बाद एक विवादित बयान दिया। बता दें कि सुरेन्द्र सिंह ने ये बयान बालिया के शहीद पार्क में आयाेजित अनशन कार्यक्रम में दिया। 

2019 का चुनाव इस्लाम बनाम भागवान होगा
सुरेन्द्र सिंह ने कहा, 2019 का चुनाव भारत बनाम पाकिस्तान आैर इस्लाम बनाम भागवान हाेने जा रहा है। भारत के पूज्य लाेगाें निर्णय कर लेना कि इस्लाम जीतेगा कि भगवान जीतेगा। निर्णय कर लेना माेदी का ईमान जीतेगा या बेईमान जीतेगा। एक तरफ भारत की भक्ति लड़ेगी दूसरी तरफ भारत काे बांटने वाली विभक्ति लड़ेगी। 

मोदी इन्सान नहीं भागवान हैं
इस दाैरान उन्हाेंने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की खूब प्रशंसा की। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि माेदी जी इन्सान नहीं भागवान हैं। 

Punjab Kesari