प्रयागराज: BJP सांसद श्यामाचरण गुप्ता के भांजे को मारी गोली,आरोपी फरार

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 09:49 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इलाहाबाद से सांसद श्यामाचरण गुप्ता के भांजे को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। पुलिस अधीक्षक(यमुनापार) दीपेन्द्र चौधरी ने बताया कि भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता की बहिन का बेटा नैनी के दबहा क्षेत्र निवासी सचिन कम्प्यूटर का काम करता है। वह दुकान पर बैठा था। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार एक युवक उसके पास पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई उसके बाद उसने सचिन को गोली मार दी और फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोली मारने वाला कौन है और इसके पीछे क्या कारण है, इसके बारे में परिवार के लोग कुछ बता नहीं पा रहे हैं। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, उसकी स्थिति नाजुक है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

shukdev