दिग्विजय के खिलाफ बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2017 - 05:21 PM (IST)

बलिया(मुकेश मिश्र)- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर सलेमपुर के बीजेपी सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने दिग्विजय को आड़े हाथों लिया है। कुशवाहा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह कु**, क**, ह**** है। 

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री का नाम लिखते हुए एक अभद्र टिप्पणी की थी।  जिसमें मोदी के समर्थकों को ‘भक्त’ लिखते हुए कुछ गालियां पोस्ट की गई थीं। पोस्ट की गई मोदी की फोटो के साथ लिखा गया है कि मोदी अपने समर्थकों से कहते हैं-मेरी दो उपलब्धियां हैं-1.भक्तों को चू*** बनाया और दूसरा चू*** को भक्त बनाया। साथ ही उन्होंने लिखा था कि मोदी बेवकूफ बनाने में माहिर हैं। हालांकि पोस्ट पर मचे विवाद के हबाद दिग्विजय ने माफी मांग ली और अपने ट्विटर पेज से पोस्ट को डिलीट कर दिया।