BJP परिवर्तन यात्रा: सपा सरकार में भ्रष्टाचार के आरोप लगे, भाजपा पर कोई आरोप नहीं : राजनाथ

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2016 - 06:52 PM (IST)

झांसी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह आज यहां परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए बुंदेलखंड में पार्टी का प्रचार बिगुल फूकेंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए झांसी में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, स्थानीय सांसद और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती मौजूद रहे। यात्रा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने विरोधी पार्टियों पर जमकर हमला बोला है। 

जानिए क्या-क्या बोले राजनाथ- 
सपा सरकार में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं
बीजेपी सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं
किसी माई लाल की हिम्मत नहीं जो हम पर आरोप लगा सकें
भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला, नरेंद्र मोदी बने देश के पीएम
लोगों से किया सवाल, क्या आप बता सकते हैं हम पर कौन सा आरोप लगा

अमित शाह ने सभी कार्यकर्ताओं का किया स्वागत, जानिए वह क्या बोले-

रानी लक्ष्मी बाई और वीरों की भूमि है झांसी
परिवर्तन यात्रा का रथ विजय के लिए निकलेगा 
सभी विधानसभाओं में जाएगी परिवर्तन यात्रा 
हम इस देश में बदलाब लाना चाहते हैं
हर 15 दिन योजना लाने का काम भाजपा करती है
यूपी की जनता की बजह से पूर्ण बहुमत की सरकार 
यूपी में कमीशन के चलते लाभ नहीं मिला
सपा में वारिस तय करने में लड़ाई
उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा देश, सपा को उखाड़ फेंकें 
सपा बसपा दोनों का विकास नहीं कर सकते
15 सालों से सपा बसपा ने यूपी को बदहाल किया
बसपा को मौका मिला था लेकिन वह विकास नहीं कर सके
बीजेपी तीन तलाक के परिवर्तन के समर्थक नहीं 
हर वर्ग की महिलाओं का समर्थन करती है बीजेपी
सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों पार्टियां चुप हैं
बसपा सरकार ने सारे पैसे पुतले बनाने में लगा दिए
बीजेपी सरकार आने से यूपी आगे बढ़ेगा
बीजेप में एक भी गुंडा नहीं है। 

 

UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें