यूपी चुनाव के लिए BJP ने जारी की 17 उम्मीदवारों की लिस्ट, कई विधायकों और मंत्रियों के टिकट कटे
punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 11:21 PM (IST)

नई दिल्ली/लखनऊः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची मंगलवार रात यहां जारी की, जिसमें एक मंत्री का टिकट काट दिया गया और एक मंत्री की सीट बदल दी गई।
BJP releases a list of candidates for #UttarPradeshAssemblyeletions
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 1, 2022
Swati Singh, the Minister of State (Independent Charge) for Women's Welfare in the Yogi Adityanath govt didn't get ticket from Sarojini Nagar. Rajeshwar Singh got ticket the same seat. pic.twitter.com/5LGIskG0HU
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से विधायक और योगी आदित्यनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्वाती सिंह का टिकट काट कर उनके स्थान पर प्रवर्तन निदेशक रहे राजराजेश्वर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। इसी प्रकार से योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक को लखनऊ मध्य के स्थान पर लखनऊ कैंट से उतारा गया है। सूची इस प्रकार है:-
महोली से शशांक द्विवेदी
सीतापुर से राकेश राठौड़ गुरू
सिधौली सु. से मनीष रावत
भगवंतनगर से आशुतोष शुक्ला
मलीहाबाद सु. से श्रीमती ऊषा देवी
लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन
लखनऊ उत्तर-नीरज बोरा
लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक
लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता
लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव
बख्शी का तालाब से योगेश शुक्ला
सरोजिनीनगर- राजराजेश्वर सिंह
मोहनलालगंज से अमरेश कुमार
ऊंचाहार से अमरपाल मौर्य
जहानाबाद से राजेन्द्र पटेल
गौरीगंज से चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी
चित्रकूट से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय