अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मिली BJP को जीत: सुब्रह्मण्यम स्वामी

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 01:48 PM (IST)

लखनऊ: यूपी निकाय चुनाव के परिणामों पर बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली बड़ी जीत अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता।

जानकारी के अनुसार भाजपा के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या नगर निगम चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में राम लहर पर सवार है।

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के आज आए परिणामों में भाजपा को भारी बढत है। पहली बार अयोध्या को नगर निगम का दर्जा दिया गया है। पार्टी ने यहां से ऋषिकेश उपाध्याय को चुनाव में उतारा था। उपाध्याय ने चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गुलशन बिंदु को करीब 4600 वोटों के अंतर से हराया है।

अयोध्या में पार्टी की जीत और राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की भारी विजय पर स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में भाजपा राम लहर पर सवार है। 2019 में आंधी का इंतजार है।