बीजेपी महिला मोर्चा ने फूंका केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का पुतला

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2017 - 06:37 PM (IST)

मुज़फ्फरनगर (फल कुमार)- हाेने वाले यूपी निकाय चुनाव में बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिए जाने से नाराज बीजेपी महिला मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का पुतला फूंका है। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के साथ ही नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल का भी पुतला जलाया। मोर्चा की नेत्री ने चेतावनी दी है कि इसका बदला वह हाेने वाले 2019 के लाेस चुनाव में लेंगी।

महिला मोर्चा की नेत्री सरिता शर्मा अरोड़ा ने कहा कि बसपा से भाजपा में आए अरविंद राज शर्मा को बीजेपी ने पैसे देकर टिकट दिया है। उन्हाेंने सवाल किया कि बाहरी कार्यकर्ता को टिकट क्यों दिया गया? जबकि बीजेपी में ही एक से बढ़कर एक कार्यकर्ता हैं। पुतला फूंककर विरोध प्रर्दशन कर रहे नाराज कार्यकर्ताओं ने आगे बीजेपी के लिए काेई कार्य न करने की बात कही है। 

कार्यक्रम का संचालन कर रहीं बीजेपी महिला मोर्चा की नेत्री सरिता शर्मा अरोड़ा के साथ अन्य महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।