उपचुनाव: डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव, 5 दिसंबर को मतदान

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 12:50 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव -2022 के लिए डिंपल यादव पूर्व सांसद को प्रत्याशी घोषित किया गया है। 5 दिसंबर में मैनपुरी सीट पर चुनाव होना है। बता दें कि मुलायम सिंह के निधन के बाद ये सीट खाली हुई है। 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। मैनपुरी समाजवादी पार्टी की अभेद्य दुर्ग सीट है। हालांकि बीजेपी अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई।

पिछले 26 साल से मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। मुलायम सिंह 5 बार मैनपुरी सीट से सांसद रहे हैं। एक तरह ये मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी की घरेलू सीट है। सीट पर 1996 से लगातर सपा का कब्जा रहा है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj