BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बने कैप्टन अमरिंदर, सुनील जाखड़ और स्वतंत्र देव सिंह

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2022 - 04:15 PM (IST)

 

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। इसके तहत कैप्टन अमरेंद्र सिंह, सुनील जाखड़ और स्वतंत्र देव सिंह सहित पंजाब के तमाम बड़े नेताओं को भाजपा में अहम जिम्मेदारी मिली है।

PunjabKesari


विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने कौशिक
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और स्वतंत्र देव सिंह सदस्य बने। इसके साथ ही कांग्रेस से आए जयवीर शेरगिल को भाजपा में राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड के मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय, पंजाब के एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया एवं अमरजौत कौर रामूवालिया को विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

PunjabKesari

भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगिल
बता दें कि कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने जयवीर शेरगिल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके अतिरिक्त कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सितंबर में अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भाजपा में विलय कर लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static