तीसरे मोर्चे की संभावना को लेकर मायावती और अखिलेश से मिलेंगे चंद्रबाबू नायडू

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2019 - 04:27 PM (IST)

लखनऊः लोकसभा चुनाव के बाद तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को पुख्ता करने की कवायद के तहत तेलगू देशम पार्टी मुखिया और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शनिवार शाम समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करेंगे।   

नायडू लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से सीधे सपा के दफ्तर जाएंगे और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। बाद में वह बसपा सुप्रीमो मायावती के माल एवन्यू स्थित आवास जायेंगे। नायडू शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव के 23 मई को आने वाले नतीजों में गैर भाजपा दलों की संभावनाओं की तलाश कर रहे नायडू विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे है।

लखनऊ के लिए रवाना होने से पहले नायडू ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।  सपा सूत्रों के अनुसार नायडू सपा अध्यक्ष से पार्टी दफ्तर में शाम साढे 4 बजे मिलेंगे जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती से उनकी मुलाकात शाम साढ़े 5 बजे होने की संभावना है।

 

 

 

Ruby