भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने हिरासत में लिया

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2019 - 02:32 PM (IST)

सहारनपुर: भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को पुुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करने के साथ साथ जिले में आचार संहिता लागू कर दी है। इसके बावजूद चंद्रशेखर आजाद अपने गृह जनपद सहारनपुर में पदयात्रा निकाल रहे थे। यात्रा में धारा 144 के उल्लंघन पर पुुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 

Ajay kumar