छात्रा से रेप के आरोपी चिन्मयानंद की पीजीआई से छुट्टी, भेजा गया जेल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2019 - 09:07 AM (IST)

लखनऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को सोमवार देर शाम संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) से छुट्टी दे दी गयी। पीजीआई द्वारा देर शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि ‘‘स्वामी चिन्मयानंद को आज शाम साढे़ छह बजे पीजीआई के हृदय रोग विभाग से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी गयी।'' पीजीआई से छुट्टी के बाद देर रात लगभग 2.00 बजे चिन्मयानंद को दोबारा जेल भेज दिया गया। चिन्मयानंद को यहां जेल में 25 कैदियों वाली बैरक में रखा गया है। 

चिन्मयानंद ने सीने में दर्द की की थी शिकायत 
इस बारे में जब पीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने चिन्मयानंद को अस्पताल से छुट्टी मिलने की पुष्टि की। चिन्मयानंद को 23 सितंबर को सीने में दर्द तथा निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोग्राफी की गयी लेकिन कोई ब्लॉकेज नहीं पाया गया। स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं के कारण वह अब तक पीजीआई में ही भर्ती थे। 

पीड़िता भी इसी जेल में बंद 
चिन्मयानंद से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने आैर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता भी इसी जेल में बंद है। चिन्मयानंद और पीड़िता की जमानत याचिका कल डीजे कोर्ट ने खारिज कर दी गई थी। फिलहाल चिन्मयानंद दोबारा से जेल भेज दिए गए हैं।

 

Ajay kumar