4 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी, कहा- जातिवाद नहीं बल्कि विकास की हो राजनीति

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 11:52 AM (IST)

गोरखपुरः प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज से 4 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंच चुके है। फर्टिलाइजर परिसर में सीएम योगी ने भूमिपूजन किया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय मौजूद थे। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा," जातिवाद की राजनीति की जगह विकास की राजनीति होनी चाहिए, इसलिए डेवलपमेंट का सेंटर गांव को बनाने की आवश्यकता है।"  बता दें सीएम योगी इस बार गोरखपुर के वनटांगिया मजदूरों और उनके परिवार के साथ दीपावली मनाएंगे।

इस दौरान सीएम ने कहा-
- बंद कारखानों के लिए ज्वांइट वेंचर बनाए।
- गोरखपुर मेरी कर्मभूमि है।
- अलग-अलग चरणों के विकास कार्य पूरे हो रहे है।
- 26 सालों बाद पीएम की पहले से बंद कारखाना फिर से शुरु हुआ।
- अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा कारखाना।
- 3 स्थानों पर उर्वरक सयंत्र लगाने है। गोरखपुर जिसमें सबसे आगे।
- कारखाने से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
- कारखाने के आस-पास की बस्तियों पर दुष्प्रभाव नहीं होगा।
- देश को विकसित बनाने के लिए पीएम मोदी जोर दे रहे है।
- गन्ना किसानों के लिए भी काम कर रही है योगी सरकार।
- आसपास के गांवों में सल्फर डाईअॉक्साइड की कोई जगह नहीं।
- जातिवाद की राजनीति की जगह विकास की राजनीति होगी।
- सशक्त भारत बनाने के लिए यूपी को सशक्त बनाना होगा।

कुछ ऐसा है सीएम का प्रोग्राम
बता दें आज ही पिपराइच चीनी मिल के शिलान्यास के कार्यक्रम में शामिल होंगे। एडीएम वित्त डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी को इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। पिपराइच के बाद कैंपियरगंज क्षेत्र के सोनौरा बुजुर्ग गांव जाएंगे, जहां उन्हें राजकीय इंटर कॉलेज की नींव रखनी है।इसके बाद गोपालगंज हरनामपुर गांव जाएंगे। वहां वो राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।
- 16 अक्टूबर की शाम को वो गीडा की समस्याओं और वहां उद्योगपतियों को आ रही दिक्कत को लेकर चैंबर आफ इंडस्ट्रीज की बैठक में भाग लेंगे। ये बैठक गोकुल अतिथि भवन में होनी है।
- 17 अक्टूबर की सुबह वो पिपरौली-चरगांवां में सीएचसी का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद वो नौसड़-बाघागाड़ा तक के फोरलेन और तरकुलानी रेगुलेटर का शिलान्यास करेंगे और फिर कुशीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से लौटकर मंदिर में विश्राम करेंगे।
- 18 अक्टूबर की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ छोटी दीपावली पर होने वाली सरयू आरती में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या जाएंगे और रात्रि विश्राम के लिए फिर गोरखपुर लौट आएंगे।
- 19 अक्टूबर को दीपावली के दिन योगी वनटांगियों के गांव जाएंगे। यहां वे अपने पुराने और चिरपरिचित अंदाज में वनटांगिया मजदूरों और उनके बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां शेयर करेंगे।
- सीएम योगी द्वारा आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की संभावना भी जताई जा रही है।