ठंड का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2018 - 12:39 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। कोहरे की वजह से जन जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है।

बढ़ती हुई ठंड और कोहरे की वजह से अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले 48 घंटों के लिए लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।