उत्तराखंड में Uniform Civil Code के लिए कमेटी का हुआ गठन, नोटिफिकेशन जारी

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 06:15 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी का गठन हो गया है। यूनिफॉर्म सिविल कोड की समिति पांच सदस्यीय होगी। वहीं शासन की तरफ से कमेटी के गठन का नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करते हुए सभी धार्मिक समुदायों को एकरूपता प्रदान करने के लिए मा. न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई जी की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता (UCC) के क्रियान्वयन हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया गया है।

वहीं पूर्व जज रंजना देसाई कमेटी के चेयरमेन है। पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह भी कमेटी के सदस्य है। दिल्ली हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज प्रमोद कोहली को सदस्य बनाया गया है। बता दें कि टैक्स पेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु गौड़ भी सदस्य बनाए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static