अफ्रीकी नागरिकों पर हमले को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार पर बोला जोरदार हमला

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2017 - 07:34 PM (IST)

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी नागरिकों पर हुए हमले को लेकर उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कांगे्रस ने आज कहा कि इन घटनाआें ने कानून एवं व्यवस्था को काबू में रखने की राज्य सरकार की असफलता को साबित किया है। 

संसद भवन परिसर में पार्टी के नियमित संवाददाता सम्मेलन में कांगे्रस प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी नागरिकों पर हुए हमले को बेहद चिंताजनक घटना करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार का दायित्व है कि देश के भीतर रहने वाले विभिन्न विदेशी नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही चिंताजनक घटनाक्रम है। इससे यह भी पता चलता है कि नवगठित सरकार कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को संभालने में अक्षम है। यह भी एक चिंताजनक बात है कि इतनी जल्दी कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगडऩे लगी।’’ उन्होंने कहा कि इसमें कानून एवं व्यवस्था के अलावा एक अन्य चिंताजनक पक्ष भी है नस्लवाद। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सहित हमारे विभिन्न नेताआें ने आजादी के आंदोलन के दौरान एशिया और अफ्रीका के साम्राज्यविरोधी आंदोलनों का समर्थन किया था। इसमें गांधीजी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में चलाया गया सत्याग्रह आंदोलन भी शामिल है। यह सब हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। 

गौड़ा ने कहा, ‘‘आपने देखा कि कीनिया की एक महिला पर भी हमला किया गया। यह भारतीय मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। हम लोगों से यही अपील करना चाहेंगे कि एेसे किसी भी मामले में कोई भी शिकायत होने पर वे कानून एवं व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियों से सपर्क करें और स्वयं कानून को हाथ में न लें।’’