कांग्रेसी नेता राज किशोर सिंह का निधन, मेनका गांधी ने दी भावभीनी श्रद्धाजंलि

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2019 - 03:42 PM (IST)

सुल्तानपुरः दलीय प्रतिबद्धता को तोड़ते हुए केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मेनका गांधी ने वयोवद्ध कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज किशोर सिंह को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।  

पूर्व केंद्रीय मंत्री केदार नाथ सिंह के अनुज राज किशोर सिंह का 90 वर्ष की आयु में रविवार तड़के निधन हो गया।  वह पिछले कुछ अर्से से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार शाम किया जायेगा।  बेबाक जुबानी के लिए माने जाने वाले सिंह प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थान कमला नेहरू के संरक्षक रहे। कांग्रेस के कट्टर समर्थक सिंह जिले के अच्छे अधिवक्ता होने के साथ ही बार एसोसिएशन के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे।

सिंह 1974 और 2002 में दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे।  उनका पार्थिव शरीर बस अड्डे स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। लोकसभा प्रत्याशी मेनका गांधी ने दलीय प्रतिबद्धता तोड़कर आज सुबह अपने दौरे से पहले दिवंगत कांग्रेसी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static