'राहुल को PM मोदी रोकेंगे तो उनका वही हश्र होगा जो अंग्रेजों का हुआ'

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2016 - 04:42 PM (IST)

इलाहाबाद: इलाहाबाद में कांग्रेस द्वारा एक और विवादित होर्डिंग पॉश इलाके सिविल लाइन्स के सुभाष चौक पर लगाई गई। इस होर्डिंग में नरेंद्र मोदी पर सीधे निशाना साधा गया है। मोदी सरकार की गलत नीतियां और तानाशाही रवैये की वजह से ये होर्डिंग लगाई गई है। होर्डिंग में ये दर्शाया गया कि जिन्होंने गांधी परिवार को राजनैतिक या व्यक्तिगत मसले में रोकने की कोशिश की उन लोगों का पतन हो गया। 

यह होर्डिंग कांग्रेस के नेता इरशाद उल्लाह ने जारी किया है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का विरोध करने वाले कुछ मिट गए और कुछ देश छोड़ के भाग गए। अंग्रेजों ने महात्मा गांधी को रोका तो उन्हें देश छोड़ के भागना पड़ा, इंदिरा गांधी को मोरारी देसाई ने रोका तो उनका पतन हो गया। राजीव गांधी को रोका तो वीपी सिंह का पतन हो गया अगर अब मोदी जी राहुल गांधी को रोकेंगे या उनके बीच में आएंगे तो उनका भी यही हश्र होगा। साथ ही ये भी कहा कि इतिहास गवाह है कि जो टकराया है उसे मुंह की खाने पड़ी है।

UP Politics News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें