कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, प्रियंका भी शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2017 - 04:25 PM (IST)

नई दिल्ली/लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं। इस सूची में फिल्म अभिनेत्री नगमा समेत सात महिलाएं हैं।

कांग्रेस ने आज यहां राज्य विधानसभा चुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में अनुभवी और युवा नेताओं के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास किया गया है। भारतीय जनता पार्टी पहले ही 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 

सूची में सर्वश्री गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, कमलनाथ, राजबब्बर, जर्नादन द्विवेदी, प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, निर्मल खत्री, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला और संजय सिंह प्रमुख हैं।   कांग्रेस ने सात महिलाओं को भी प्रमुख प्रचारक बनाया है। इनमें श्रीमती शीला दीक्षित, सुश्री नगमा, सुश्री विजय लक्ष्मी साधौ, सुश्री शोभा ओझा, कुमारी सैलजा और मीरा कुमार शामिल हैं। 

               

UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें