BHU घटना के बाद कांग्रेस का हंगामा, BJP सांसद के घर के बाहर फूंका PM का पुतला

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2017 - 04:08 PM (IST)

इलाहाबाद(सैयद आकिब रजा)-बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में हुए बवाल के बाद इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां के भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता के घर के बाहर जमकर हंगामा किया और अपना विरोध प्रदर्शन किया।

भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के कई इलाकों से अपना जुलूस निकालते हुए सांसद श्यामा प्रसाद गुप्ता के घर पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और देश और प्रदेश की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी का कहना है कि १२०० छात्रों के खिलाफ जो मामला दर्ज हुआ है वह प्रशासन वापस ले और कुलपति को निलंबित करे।